Baghpat: लखनऊ तक गूंजा तीन नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला, एसपी ने गठित की चार टीमें, तलाश जारी
Baghpat News : बागपत में एक गांव से तीन सगी नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा है। एसपी ने तीनों बहनों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है।
विस्तार
बागपत में बड़ौत के लुहारी गांव में एक साथ तीन सगी नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा है। फिलहाल लापता बहनों की तलाश करने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं, जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत में तलाश कर रही है।
उधर, 24 घंटे बाद भी किशोरियों की बरामदगी न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं, सीओ व इंस्पेक्टर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं।
लुहारी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के खेत में गन्ना छीलने गया था। गन्ना छीलने के बाद जब वह वापस घर लौटा तो घर से उसकी तीन नाबालिग बेटियां लापता थीं। व्यक्ति ने तीनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बहनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नाबालिग किशोरियों को तलाश करने के लिए पुलिस की चार टीम गठित
लापता बहनों की तलाश करने के लिए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं, जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत में तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे
लुहारी गांव से लापता तीन नाबालिग सगी बहनों को 24 घंटे बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ग्रामीणों को समझाने में जुट हुए हैं।
यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच