फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case of missing three sisters from Baghpat has reached Lucknow and SP has formed four teams for search

Baghpat: लखनऊ तक गूंजा तीन नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला, एसपी ने गठित की चार टीमें, तलाश जारी

Fri, 19 Jan 2024 01:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक गांव से तीन सगी नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा है। एसपी ने तीनों बहनों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
Case of missing three sisters from Baghpat has reached Lucknow and SP has formed four teams for search
परिजनों से जानकारी लेती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के लुहारी गांव में एक साथ तीन सगी नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा है। फिलहाल लापता बहनों की तलाश करने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं, जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत में तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उधर, 24 घंटे बाद भी किशोरियों की बरामदगी न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं, सीओ व इंस्पेक्टर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं।

लुहारी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के खेत में गन्ना छीलने गया था। गन्ना छीलने के बाद जब वह वापस घर लौटा तो घर से उसकी तीन नाबालिग बेटियां लापता थीं। व्यक्ति ने तीनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बहनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

नाबालिग किशोरियों को तलाश करने के लिए पुलिस की चार टीम गठित
लापता बहनों की तलाश करने के लिए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं, जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत में तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे 
लुहारी गांव से लापता तीन नाबालिग सगी बहनों को 24 घंटे बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ग्रामीणों को समझाने में जुट हुए हैं।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed