{"_id":"67104873a529ea850a027fb4","slug":"case-filed-against-the-person-who-raped-an-international-player-baghpat-news-c-28-1-bag1001-120124-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 17 Oct 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
बालैनी। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को देहरादून के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
थाने में दी तहरीर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बताया कि वर्ष 2023 में गांव के ही सचिन शर्मा से उसकी जान पहचान हो गई। जो शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ देहरादून एक होटल मे ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींचे व वीडियो बनाकर कुछ कोरे दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर भी कराए। अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।
उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी सचिन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। संवादम