फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against six including encounter accused

मुठभेड़ के आरोपी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six including encounter accused
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर वृद्ध समय सिंह को गोली मारने के आरोपी बिजेंद्र उर्फ विजन समेत छह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के लिए एसपी ने कोतवाली पुलिस को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि 24 जून को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर ढिकौली निवासी समय केले खरीद रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों में झगड़ा हो रहा था। जिस पर बुजुर्ग ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बुजुर्ग पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने मौके से बिजेंद्र उर्फ विजन को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन रात के समय निशान देही पर तमंचे की तलाश के दौरान आरोपी बिजेंद्र उर्फ विजन ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बिजेंद्र के पैर में मारकर घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के बीच बिजेंद्र उर्फ विजन को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में बिजेंद्र, सज्जन निवासी बाघू, अमित निवासी मेवला, राम, रोहित निवासी अहेड़ा व शिवम निवासी बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed