फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against constable, lawyers' strike ends

सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वकीलों की हड़ताल खत्म

Sat, 17 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against constable, lawyers' strike ends
बागपत एसपी से मिलने जाते अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वकीलों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

बागपत। टटीरी पुलिस चौकी में वकील से मारपीट करने के मामले में जिला बार एसोसिएशन के वकील तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि ग्राम निबाली निवासी एडवोकेट सिद्धार्थ धामा के साथ टटीरी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही वीरपाल ने अभद्रता व मारपीट कर दी थी। जिसके विरोध में हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच के बाद सिपाही वीरपाल को लाइन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की और मुकदमा दर्ज नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त कर दी गई है। एसपी से मिलने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार तोमर, महामंत्री संदीप ठाकुर, नरेंद्र पंवार, कपिल कैडवा, महेंद्र बंसल, धर्मेंद्र काठा, कपिल मौजूद रहे। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाही वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed