फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car, truck, clashed with pilgrims, six injured

श्रद्धालुओं की कार ट्रक से भिड़ी, छह घायल

Mon, 07 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 07 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बरनावा के सच्चा सौदा आश्रम से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे भक्तों की कार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धुंध  होने के कारण ईंटों के ट्रक से टकरा गई। इसमें छह श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


  दिल्ली के नांगलाई के प्रेमनगर निवासी प्रदीप, सेवाराम, धर्मेंद्र, ओमपाल, पप्पू और शिवा रविवार सुबह बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में प्रवचन सुनने के लिए आए थे। रात करीब नौ बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे स्थित पाली गांव के पास पहुंची। सड़क पर धुंध होने के कारण वहां पर पहले ही खड़े ईंटों का ट्रक दिखाई नहीं दिया। कार, ट्रक से टकरा गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घायलों को कार से निकाला और उनको एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। घायल प्रदीप की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


कार-बाइक की भिड़त, एक घायल ः बागपत। बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर बिजली घर के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार हिसावदा निवासी मानेंद्र पुत्र जगमोहर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे बालैनी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed