फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car driver dies in road accident

सड़क हादसे में चालक की मौत, तीन घायल

Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Car driver dies in road accident
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित गैड़बरा तिराहे के समीप शनिवार देर रात सरिया से लदे कैंटर ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बड़ौत के अस्पताल भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर जनपद के नयागांव बहादुरगढ़ निवासी वीरेंद्र पुत्र आजाद अपने साथी संदीप पुत्र सुमेर, सनी पुत्र काला, विशाल पुत्र जयभगवान निवासी साद खेड़ी रोहतक के साथ कार से जा रहे थे। वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गैड़बरा तिराहे के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे सरियों से लदे कैंटर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार चालक वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने वीरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गैड़बरा तिराहे के समीप कई माह से जलभराव है। यहां ग्रामीणों ने सड़क पर मिट्टी डाल दी है। जिसके परिणामस्वरूप वाहन चालकों को परेशानी होने लगी है। इसी जगह पर कुछ समय पहले दो युवकों की मौत हो गई थी। शनिवार रात कार चालक की मौत हुई। इसके बावजूद जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed