फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Canker became water logging for the villagers of Malakpur

मलकपुर के ग्रामीणों के लिए नासूर बना जल भराव

Tue, 28 Sep 2021 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Canker became water logging for the villagers of Malakpur
बड़ौत के मलकपुर गांव में गली में भरे जलभराव से गुजरती युवती व महिला। - फोटो : BARAUT
गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर है महिला, बच्चे व बुजुर्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव अब ग्रामीणों के लिए नासूर बन चुका है। आलम यह है कि बिन बरसात भी गांव की मोहना पट्टी में हर समय जल भराव की स्थिति बनी रहती है। नतीजन गांव की महिलाओं, युवतियों सहित हर वर्ग के लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

मलकपुर गांव की पट्टी मोहना की गलियां गंदे पानी एवं कीचड़ से भरी हुई है। ग्रामीण सोहनवीर सिंह, नीटू, निखिल, सुरेंद्र, रामेश्वर, सौरभ, हेमेंद्र, धर्मपाल बाल्मीकि, देशपाल, सुंदर, विक्की, महेश एडवोकेट का कहना है कि नाले की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। गंदा पानी गलियों से लेकर ग्रामीणों के घरों में भी घुसा हुआ है। तालाब भी ओवरफ्लो होने के कारण सारा गंदा पानी गांव की गलियों और घरों में घुसा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को भी लिखित शिकायत कर रखी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अधिकारियों ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed