फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Camps will be organized today in municipalities and villages to create Family IDs.

Baghpat News: फैमिली आईडी बनाने के लिए नगर निकायों, गांवों में आज लगेगा कैंप

Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized today in municipalities and villages to create Family IDs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में एक परिवार एक पहचान के तहत फैमिली आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोगों की आईडी बनाने के लिए 121 ग्राम पंचायतों के सचिवालय व नगर निकायों के वार्डों में 30 दिसंबर को कैंप लगाया जाएगा ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सकें।


जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 37988 लोगाें की फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य मिला था। अभी तक 24007 लोगाें की फैमिली आईडी बनाई जा चुकी है। अवशेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले की 121 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में 30 दिसंबर को कैंप लगाया जाएगा और लोगों को मुनादी कर बुलाया जाएगा ताकि उनकी फैमिली आईडी बनाई जा सके। सचिवालय में पंचायत सहायक व सचिव बैठकर यह कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं और वह कैंप की निगरानी करेंगे। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बागपत, बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिका व अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, टीकरी, छपरौली, रटौल व दोघट नगर पंचायत के वार्डों में भी कैंप लगाकर लोगों की फैमिली आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed