फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call to save nature by planting plants

पौधे लगाकर प्रकृति को बचाने का किया आह्वान

Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Call to save nature by planting plants
अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली/चांदीनगर/दोघट/बालैनी। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण किया गया। सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने वृक्षारोपण कर वृक्षों की देखभाल करने का संकल्प लिया तथा लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

चांदीगनर क्षेत्र के ढिकौली गांव के एमजीएम इंटर कालेज में बागपत विधायक योगेश धामा ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। भगोट में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गुर्जर व डगरपुर गांव में भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने 251 पौधों का रोपण किया। सांकलपुट्ठी गांव में मोहित चौधरी व रोहित चौधरी ने 101 पौधे रोपे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव ने पौधरोपण कर नगरवासियों को वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनकी देख-रेख करने के लिए जागरुक किया। सिंघावली अहीर गांव में ग्राम प्रधान सतबीर यादव ने ग्रामीणों को पौधे वितरित कर पौधरोपण किया। गांव के नन्हें बच्चों परी यादव व अपेक्षा ने पौधरोपण कर वृक्षों की देखभाल करने का संकल्प लिया। हिसावदा गांव में प्रधान के पति उत्तर कुमार ने बच्चों सहित पौधरोपण किया। बसौद गांव में समाजसेवी ताराचंद गुप्ता के नेतृत्व में महिला समूह द्वारा पौधरोपण किया गया। आदर्श इंटर कालेज डौला में पूर्व प्रधानाचार्य ठाकुर विनोद कुमार व वर्तमान प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने पौधरोपण किया। अग्रवाल मंडी टटीरी में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहनों और भाइयों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मवीकलां गांव में छपरौली विधायक सहेंद्र रमाला ने पौधरोपण किया। ग्राम प्रधान संजय चौधरी, राजपाल सिंह, संजीव कुमार, सतेंद्र मुखिया, राजीव उज्ज्वल, सतेंद्र प्रजापति मौजूद रहे। चौगामा किसान क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र राणा, सचिव सुधीर तोमर, प्रगतिशील किसान यशवीर राणा, भूरा, धीरज, पप्पू, सुरेश, नीरज ने निरपुड़ा, तमेला गढ़ी धनोरा, कांगरॉन, पलड़ी, दाहा, आजमपुर मूलसम, दोघट में हजारों पौधे रोपित किए। ग्राम पंचायत अहमद शाहपुर पदड़ा प्रधान श्रद्धानंद त्यागी ने गांव में पौधरोपण किया। छपरौली कस्बे में रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों पर पौधारोपण किया और संकल्प लिया कि इनकी देखभाल की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चौधरी, नगर अध्यक्ष श्याम सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, विधान सभा उपाध्यक्ष संयोग रावत मौजूद रहे। चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली में 250 पौधे रोपे गए। प्राचार्य डॉ प्रतीत कुमार, डॉ चंचल गर्ग, डॉ अनीता पंवार, डॉ भीष्म सिंह, ऋतु जैन, डॉ मोनू सिंह और छात्र-छात्राएं नीरज, ऋषभ, लईक, शिवम, जावेद, साजिद, अमन, सचिन, अग्नि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed