{"_id":"692f3ca6ff35c231bc0ddf7e","slug":"cabinet-nod-for-construction-of-international-yoga-and-wellness-centre-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-142849-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी
विज्ञापन
हरियाखेड़ा गांव का मुख्य द्वार। स्रोत:ग्रामीण
- हरियाखेड़ा में अधिकतर किसानों की जमीन का प्रशासन करा चुका बैनामा, जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद
- योग एवं आरोग्य केंद्र बनने से देश व विदेश के पर्यटक यहां आएंगे, बागपत के लिए होगा काफी फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इसके लिए प्रशासन पहले ही जमीन चिह्नित करके बैनामों को करा चुका है। अब कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर वहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए 87 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई। इसमें से 68 हेक्टेयर जमीन किसानों की है और बाकी सरकारी जमीन है। जमीन खरीदने के लिए शासन से एक अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये मिले थे। इसके बाद अधिकतर किसानों की जमीनों के पर्यटन विभाग के नाम बैनामे भी करा दिए गए। वहां ऐसे भी करीब बीस किसान है जो जमीनों के बैनामों में आनाकानी कर रहे हैं। इनकी जमीन का प्रशासन अधिग्रहण करेगा।
इस बीच ही मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिली गई। प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और निर्माण प्रक्रिया के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
- पर्यटन हब बनेगा पुरा महादेव व हरियाखेड़ा, विदेशी भी आएंगे
अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र बनने के बाद पुरा महादेव व हरियाखेड़ा गांव पर्यटन का हब बन जाएगा। यहां देश के अलावा विदेशों से भी पर्यटक पहुंचेंगे। इससे गांव की अलग पहचान बनेगी। केंद्र का निर्माण होने से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बागपत में योग एवं आरोग्य जैसे स्वास्थ्य पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।