फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By sending 150 rupees, he was lured into greed, then sent 8300 rupees and cheated of 1.25 lakh rupees.

Baghpat News: 150 रुपये भेजकर लालच में फंसाया, फिर 8300 भेजे और ठग लिए 1.25 लाख रुपये

Thu, 06 Nov 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
By sending 150 rupees, he was lured into greed, then sent 8300 rupees and cheated of 1.25 lakh rupees.
बागपत। साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर बड़ौत की न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी मनीष शर्मा को टेलीग्राम पर कमाई करने का लालच दिया। इसमें 20 टास्क पूरे करने पर अच्छी कमाई करने का लालच दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने 150, फिर 8300 रुपये भेजे। इसके बाद 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


मनीष शर्मा ने बताया कि साइबर ठगों ने ऑनलाइन 20 टास्क पूरे करने का लक्ष्य दिया। इसके बाद पहले तीन ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर उसके खाते में 150 रुपये भेजे गए। छह टास्क करने पर उससे रुपये वापस मांगे गए तो उसने वापस कर दिए। इसके बाद आठवां टास्क पूरा करने पर साइबर ठगों ने 8300 रुपये भेजे। 12वां टास्क पूरा करने पर फिर से उससे रुपये मांगे गए। इस तरह साइबर ठगों ने उससे पहले पांच हजार, फिर बीस हजार, उसके बाद 40 हजार और फिर 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में भी साइबर ठगों की मांग बढ़ती गई। इसके बाद साइबर ठगी का पता चला। इस मामले में पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी की शिकायत की जांच कराई जा रही है। साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed