{"_id":"687bf31b328db89d500719b6","slug":"bus-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-135185-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत से रटौल होते हुए दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत से रटौल होते हुए दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी बसें
विज्ञापन
बड़ौत। कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का रूट बंद कर दिया गया है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए अब पिलाना, रटौल होते हुए दिल्ली के लिए रविवार से बस चलाई जाएंगी।
कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर व दिल्ली के रूट बंद कर दिए गए हैं। इनके बंद होने से यात्रियों के सामने आवागमन की समस्या बन गई है। ऐसे में लोगों के सामने आने-जाने के लिए निजी वाहनों व लिफ्ट से सफर करने का विकल्प हैं। परिवहन अधिकारियों ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए रविवार से पिलाना से रटौल होते हुए दिल्ली के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह एक तरह कांवड़ यात्रा तक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ताकि लोगों की समस्या कम हो सके। इससे इस रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। परिवहन अफसरों के अनुसार रूट बंद होने से यात्री भी घरों से कम ही निकल रहे हैं।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का रूट बंद होने के कारण पिलाना से रटौल होते हुए दिल्ली के लिए बसें शुरू की जाएंगी ताकि यात्रियों की आवागमन में समस्या कम हो सके।
विज्ञापन
-प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी