फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bullet dead body of farmer found in Badrakha

Baghpat News: बदरखा में किसान का कार में गोली लगा शव मिला

Wed, 12 Apr 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 12 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bullet dead body of farmer found in Badrakha
हत्या की खबर से संबं​धित फोटो अमित कुमार का फाइल फोटो
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव के जंगल में मंगलवार की सुबह कार में किसान का सिर में गोली लगा शव मिला। वह सोमवार दोपहर घर से कार लेकर निकला था। उसका शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने मामले में जांच की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

बदरखा गांव का रहने वाले ओमवीर सिंह का बड़ा बेटा अमित कुमार (38) सोमवार दोपहर घर से कहीं जाने की बात कहकर कार लेकर गया था। ओमवीर सिंह ने बताया कि अमित सोमवार देर रात तक घर नहीं आया और उससे परिवार वालों की बात भी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह गांव के किसानों के साथ वह खेत में काम करने के लिए पहुंचा तो ट्यूबवैल के पास अमित की कार खड़ी मिली। उन्होंने कार के अंदर देखा तो उसमें अमित का सिर में गोली लगा शव मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कार के अंदर से एक तमंचा, उसमें फंसा खोखा व कारतूस बरामद किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर मामले में जांच की मांग की। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति और परिजनों से बातचीत के बाद किसान के आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि किसान पर कर्ज था, इसलिए उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सात साल का अभि और पांच साल की गुड्डी को पिता का इंतजार

बदरखा गांव के जंगल में अमित कुमार का गोली लगा शव मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अभी सोमवार को अपनी पत्नी रूबी व मां सुदेश देवी से कहीं जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद परिवार वाले उसका इंतजार कर रहे थे। उसका सात साल का बेटा अभि और पांच साल की बेटी गुड्डी ने शाम को अपने पिता अमित का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रात में अमित घर नहीं लौटा। अमित के छोटे भाई राहुल का भी रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत होने से बदरखा गांव में शोक छाया हुआ है।

--

वर्जन-बदरखा गांव के किसान का गोली लगा शव कार से मिला था। किसान ने आत्महत्या की है, क्योंकि गोली सटाकर मारी गई है और कार के अंदर ही तमंचा व गोली मिली है। परिजनों व दोस्त के बयान भी लिए गए है, जिससे साफ हो रहा है कि उसने आत्महत्या की है। अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

हत्या की खबर से संबंधित फोटो अमित कुमार का फाइल फोटो

हत्या की खबर से संबंधित फोटो अमित कुमार का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed