फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budget spent on repairs exceeds the cost of the new bridge

Baghpat News: नए पुल की लागत से ज्यादा मरम्मत पर बहाया बजट

Thu, 21 Mar 2024 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Budget spent on repairs exceeds the cost of the new bridge
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर कोताना रोड के पुल की बुनियाद खोखली हो चुकी है। पिछले 10 साल में पुल की बाउंड्री 50 से अधिक बार टूटकर नहर में गिर चुकी है, जिसकी मरम्मत में खूब पैसा खर्च किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी नए पुल की लागत से ज्यादा मरम्मत पर खर्च कर चुके हैं। फिलहाल पुल की टूटी बाउंड्री की मरम्मत में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत-कोताना मार्ग नगर का मुख्य रास्ता है। इस मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर का पुल भी पड़ता है। जिससे क्षेत्र के जौनमाना, ढि़काना, बोहला, लुहारी, राजपुर, खामपुर, निनाना, कोताना, जागोस, छपरौली समेत 40 से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पुल काफी पुराना व जर्जर हो चुका है, जिसकी बाउंड्री वॉल आए दिन टूटकर नहर में गिरती रहती है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी पुल की बाउंड्री की मरम्मत के नाम पर पिछले 10 सालों में 12 से 15 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। जबकि इतनी धनराशि में नए पुल का निर्माण हो जाता। अब मरम्मत में लाखों खर्च होने के बाद फिर से बाउंड्री फिर टूट गई है, जिसकी मरम्मत में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले ही यहां पर मेरी तैनाती हुई है। अक्सर पुल से बड़े वाहनों के गुजरने से बॉउड्री वाल टूटकर नहर में गिर जाती है, जिसकी मरम्मत कराई जाती है। शायद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुल का निर्माण करा सकते है, उनसे वार्ता की जाएगी। यदि पीडब्ल्यूडी पुल निर्माण के लिए इंकार करता है तो अप्रैल माह में विभाग से प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेजा जाएगा। बाउंड्री की मरम्मत में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी- मुकेश देव अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed