{"_id":"5765a3794f1c1bdd5a11b60b","slug":"breakup-of-the-department-of-health-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग का गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग का गोलमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग बागपत के अफसरों और कर्मचारियों पर लाखों रुपये का घपला करने के आरोप को उच्चाधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। जेडी हेल्थ मेरठ ने अफसरों से इस संबंध में रिपोर्ट तलब कर ली है। यहां के अधिकारियों ने रिपोर्ट जेडी ऑफिस में भेज दी है। इस मामले में अफसर से लेकर कर्मचारी तक काफी टेंशन में दिख रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग बागपत के अफसरों और कर्मचारियों पर दवाई और अन्य मदों में आने वाली धनराशि में हेराफेरी, विभिन्न पदों पर की गई संविदा भर्ती में गड़बड़ी जैसे संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। अफसरों ने मामले की जांच जेडी हेल्थ मेरठ को सौंपी। सात दिन पूर्व जेडी ऑफिस की टीम ने बागपत में गोपनीय पड़ताल की। बाद में जेडी ऑफिस ने यहां के अफसरों से रिपोर्ट मांगी।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो अफसरों और कर्मचारियों ने रातों-रात रिकॉर्ड पूरा किया और रिपोर्ट जेडी ऑफिस में पेश की। इस संबंध में सीएमओ डा. रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि शिकायत के संबंध में जेडी ऑफिस द्वारा रिपोर्ट मांगी गई थी। शुक्रवार को सभी बिंदुओं की आख्या भेज दी गई है। उनका कहना है कि विभाग में सब कुछ नियमानुसार हुआ है।