{"_id":"63767c4c2f97710a7116481b","slug":"bpharma-student-killed-by-goods-train-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मालगाड़ी की चपेट में आकर बीफार्मा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मालगाड़ी की चपेट में आकर बीफार्मा के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 18 Nov 2022 12:11 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:11 AM IST
सार
Baghpat News : मालगाड़ी की चपेट में आकर बीफार्मा के छात्र की मौत हो गई। वहीं छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में सूजरा रेलवे हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे बीफार्मा के छात्र शाकिब (19) की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। यहां अंडर पास में पानी भरा हुआ है, जिसके चलते छात्र ट्रैक किनारे पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
शाकिब गांव नौरोजपुर गुर्जर निवासी इकबाल का पुत्र और गांव अहैड़ा स्थित गोपीचंद कॉलेज में बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। हादसे के वक्त शाकिब बुधवार सुबह करीब आठ बजे ट्रेन पकड़ने के लिए सूजरा हाल्ट पर जा रहा था। इस दौरान दिल्ली की तरफ से आई मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल शाकिब को परिजन पहले बड़ौत के एक अस्पताल में ले गए, उसके बाद मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला
विज्ञापन
ग्रामीण दीपक, सराजू, जावेद और कोकब आदि ने बताया कि सफाई नहीं होने से रेलवे अंडरपास में पानी भरा रहता है, मजबूरी में लोग ट्रैक से होकर जाते हैं। ट्रैक किनारे चलने के दौरान पहले भी ग्रामीण और किसान हादसों का शिकार हो चुके हैं। शाकिब के पिता इकबाल पेशे से चिकित्सक हैं। शाकिब तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात