फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur police's game, handed over the key of the pump to the manager

UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला

Wed, 16 Nov 2022 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 06:39 PM IST
सार

Meerut News : पुलिस ने सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल कर दिया है। पुलिस ने मैनेजर को पंप की चाबी सौंप दी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Hastinapur police's game, handed over the key of the pump to the manager
पेट्रोल पंप पर छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नायरा कंपनी के पेट्रोल पंपों पर तेल के खेल में हस्तिनापुर पुलिस ने मैनेजर मामचंद को ही पंप की चाबी सौंप दी है। आशंका है कि सेवानिवृत्त डीआईजी महेश मिश्रा के बेटे सुशांत मिश्रा को बचाने के लिए यह खेल किया गया है। इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


एसटीएफ, आपूर्ति विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन नवंबर को पंपों पर छापा मारा था। हस्तिनापुर के पेट्रोल पंप पर भी मिलावट का खेल पकड़ा गया था। इस मामले में पूर्ति विभाग के निरीक्षक की ओर से थाने में सतेंद्र कुमार, कुलदीप, सतीश, सुशांत मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद गोयल और रीता को आरोपी बनाकर केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


आरोपी सुशांत मिश्रा सेवानिवृत्त डीआईजी महेश मिश्रा के बेटे हैं। कार्रवाई के समय एक अतिरिक्त मदरबोर्ड, दो डिस्प्ले सहित अन्य सामान बरामद किया गया था। आपूर्ति विभाग ने सैंपल नमूनों में से एक डीजल सैंपल और दो पेट्रोल के नमूने मैनेजर मामचंद को सुपुर्द कर दिए। आशंका जताई जा रही है कि मैनेजर साक्ष्यों से छेड़छाड़ भी कर सकते हैं। इस बारे में कुछ लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें

वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि कार्रवाई के समय आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी थे। पंप की चाबी किसके पास है, इस बारे में जानकारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed