फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP using backwards and dalits as vote bank- Kanojia

पिछड़ों व दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही भाजपा- कनौजिया

Sun, 21 Nov 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP using backwards and dalits as vote bank- Kanojia
बड़ावद गांव में रालोद के बहुजन उदय अभियान के तहत हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रालोद के बहुजन उदय अभियान के तहत रविवार को बड़ावद गांव के संत रविदास चौपाल पर आयोजित बैठक में एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजि ने कहा की दलित एवं पिछड़ों को हमेशा वोट बैंक के रूप में भाजपा इस्तेमाल करती आ रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा की भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों के हकों को छीनने का काम कर रही है। रालोद दलितों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बोबी ने हाथरस और उन्नाव जैसे घटना न हो, उसे रोकने के लिए सत्ता परिवर्तन करने व जयंत चौधरी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जयकिशोर, केपी चौधरी, इस्लाम चौधरी, मनोज तोमर, मोहन बेदी, सत सिंह, बीर सिंह चिकारा शामिल रहे।
विज्ञापन

किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए : उज्ज्वल
फोटो - 7
छपरौली । मुकंदपुर गांव में रालोद का बहुजन उदय कार्यकम आयोजित किया गया। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुजन समाज के हित में कोई कार्य नहीं किया। शहीद किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह चाहते है कि बहुजन समाज की सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल सरकार से किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल समाप्त करने और आंदोलन में मरने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देने की मांग करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतवीर सिह और संचालन चन्द्रपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed