{"_id":"63661ec9688f3708aa5c245c","slug":"bjp-state-president-bhupendra-choudhary-gave-party-leaders-the-mantra-of-victory-in-the-elections-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बागपत में पार्टी नेताओ को दिया चुनाव में जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बागपत में पार्टी नेताओ को दिया चुनाव में जीत का मंत्र
Sat, 05 Nov 2022 01:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:59 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने जिला कार्यालय पर नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें निकाय चुनाव के लिए एकजुट होने की सलाह दी और जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने जिला कार्यालय पर नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव के लिए कमर कसने की सलाह दी और जीत का मंत्र दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अपनी समस्याएं भी उठाईं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस दौरान सभी पार्टी नेताओं से निकाय चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भैया थोड़ा दूर खड़े रहकर बात करो.., किशोरी के ऐसा कहते ही भड़का युवक, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहकर सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताएं और उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपने समस्याएं भी रखीं।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करने एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष का जोर-शोर से स्वागत किया गया।