फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP said majority, opposition said dictatorship

भाजपा ने बताया बहुमत, विपक्ष ने बताया तानाशाही

Sat, 21 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP said majority, opposition said dictatorship
बागपत। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे के बाद भाजपा की सरकार बनना तय हो गया है। बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर भाजपाइयों का कहना है कि बहुमत उनके पक्ष में है। उधर,विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं का कहना है कि तानाशाही रवैये के कारण मध्य प्रदेश में जबरन भाजपा की सरकार बनाई जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कहना है कि बहुमत भाजपा के पक्ष में है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता चाहती थी कि भाजपा की सरकार बनें।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू चौधरी का कहना है कि भाजपा का रवैया तानाशाही वाला है। जबरन कांग्रेस की सरकार को गिराया गया है। भाजपा की नीति विपक्ष को खत्म कर जबरन सीएम पद की कुर्सी कब्जाने की है। यूपी चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप है, लेकिन भाजपा मध्य प्रदेश के हालात स्थिर करने के बजाए अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। गलत तरीके से मध्य प्रदेश में भाजपा गलत तरीके से सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी का कहना है कि भाजपा का असली चेहरा सबके सामने है। दिल्ली चुनाव में करारी हार की कसक मिटाने की कोशिश की जा रही है। जनता असलियत जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed