फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP gave an environment of security to the country: Dr. Satyapal Singh

भाजपा ने देश को सुरक्षा का वातावरण दिया : डॉ. सत्यपाल सिंह

Thu, 19 Oct 2023 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
BJP gave an environment of security to the country: Dr. Satyapal Singh
- बैठक में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

-महिला सशक्ति पर दिया जोर, बिनौली ब्लॉक पर हुई बीडीसी की बैठक
फोटो संख्या 6
बिनौली। खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए एक करोड़ की धनराशि के 15 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया।

बैठक का शुभारंभ भाजपा सांसद डॉ़ सत्यपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में देश की जनता व महिला शक्ति सभी सुरक्षित है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिया है। आज महिलाएं सेना सहित तमाम पदों पर रहकर देश सेवा कर रही हैं। ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने बैठक में आये अतिथियों को सम्मानित कर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बीडीओ ज्योति बाला, प्रवेंद्र सिंह, प्रमोद कमाला, प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रमुख प्रवेंद्र धामा, जितेंद्र धामा, राजेन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed