फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Birth of Lord Mahavir Swami celebrated with great pomp

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया

Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Birth of Lord Mahavir Swami celebrated with great pomp
बड़ौत में भगवान महावीर की पालकी यात्रा निकालते जैन समाज के लोग। - फोटो : BARAUT
नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया स्वप्नों का जलूस
विज्ञापन

बड़ौत। श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावाधान में बुधवार को नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों से माता को दिखने वाले सपनों का जलूस निकाला गया। इसमेें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सर्वप्रथम 14 सपनों की बोलियां लगीं। हाथी की बोली का सौभाग्य अनुज जैन, वृषभ की बोली का सौभाग्य जुगमंदर जैन, शेर की संजय जैन, सिद्धांत जैन, लक्ष्मी की ज्योति प्रसाद जैन, रामकुमार जैन, पुष्पमाला की अनिल जैन, प्रशांत जैन, चंद्र की सुभाष चंद, अजय जैन, सूर्य की तरसचंद जैन, कोमता जैन, मंगल ध्वजा की संतोष जैन, नवीन जैन, कुंभ क्लश की लक्ष्मी जैन, जयभगवान जैन, पद्य सरोवर की सुभाष चंद, अजय जैन, क्षीर समुद्र की सुभाष जैन, संदीप जैन, देव विमान की पवन जैन, अंकुर जैन, रत्न राशि की पवन कुमार, अंकुर जैन, निर्धुम अग्नि की बोली का सौभाग्य सुनील जैन, अमोलक चंद जैन को मिला। इसके बाद मंदिर से बैंड-बाजे की धुन पर 14 स्वप्नों का जलूस शुरू हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अमित जैन, अभिषेक जैन चुन्नी वाले के घर पर पहुंची। वहां भजन-कीर्तन हुआ। जिसमें जैन श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन जैन, सुनील जैन, सतीश, कोमल, सुभाष जैन, ओमप्रकाश जैन, अमित जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, दीपक जैन, प्रतिमा जैन, रेणुका जैन, संतोष जैन, कौशल जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन

जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महापुरुषों को याद किया
खेकड़ा। भगवान महावीर और संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शिक्षकों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ। कॉलेज अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. विनोद कुमार ने बाबा साहेब को दूरदर्शी और महान विधिज्ञाता बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उन्हें भारत का महान नायक बताया। वहीं, शिक्षकों ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके नमन किया। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी, विनीता, रुचि यादव, मधु जैन, नीलम, अनु, लोकेश्वर शर्मा, उपेंद्र कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed