फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli players won medals in shooting

Baghpat News: शूटिंग में बिनौली के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Mon, 30 Oct 2023 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Binauli players won medals in shooting
-देहरादून में हुई थी सीबीएसई शूटिंग नार्थ जोन चैम्पियनशिप
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बिनौली। देहरादून में हुई सीबीएसई शूटिंग नार्थ जोन चैम्पियनशिप में वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली के तीन होनहार शूटरों में उम्दा प्रदर्शन कर तीन पदक जीते। सोमवार को क्लब पर पदक विजेताओं का उत्साह वर्धन किया गया।

क्लब के कोच सचिन कौशिक ने बताया कि देहरादून के सोशल ब्लोनी स्कूल में 25 से 29 अक्टूबर तक चली चैम्पियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल अंडर 14 वर्ष में अभय धामा ने 400 में से 378 का स्कोर प्राप्त कर कांस्य पदक, अंडर 17 वर्ष में चिराग शर्मा ने 400 में से 380 के स्कोर के साथ कांस्य पदक, उदित धामा ने 400 में से 382 का स्कोर प्राप्त कर रजत पदक जीता है। उन्होंने बताया कि तीनों शूटर नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। सोमवार को क्लब पर प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, राजीव गोस्वामी, सुधांशु जैन, नीटू जैन, नकुल शर्मा, माधुरी दुबे ने पदक विजेताओं का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed