फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bikers running without helmet vehicles on the highway

संविदा समाप्त करने के विरोध में लाइनमैनों का हंगामा

Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bikers running without helmet vehicles on the highway
बड़ौत। लाइनमैनों की संविदा समाप्त करने के विरोध में शनिवार को अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय पर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र ही समस्या का समाधान न होने पर कार्य बहिष्कार करके उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले कान्हड, दोघट, बड़ौत, बामनौली, बिजरौल, जौनमाना, लुहारी, किरठल, मलकपुर, निरपुडा, छपरौली, रमाला, टांडा, तुगाना आदि बिजलीघरों पर तैनात संविदाकर्मी अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। संविदा कर्मियों ने कहा कि रविवार से उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। जब तक विभाग लिखित में वेतन व ईपीएफ की जानकारी नहीं दे देता। तब तक कोई भी लाइनमैन कार्य नहीं करेगा। संविदा कर्मियों ने बागपत पहुंचकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा और जल्द मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में कृष्ण, सलीम, धर्मेन्द्र, धीरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र, सुभाष, नरेश, पीतम, विनय, राजीव, इमरान, शीलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed