{"_id":"60c7a6b48ebc3ebd9e334c6c","slug":"bike-riding-couple-serious-due-to-tractor-collision-baghpat-news-mrt5426217155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। पुसार-बराल मार्ग पर सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें बिनौली सीएचसी भेजा। वहीं, पीड़ित ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
दोघट निवासी जुबैर पुत्र इकराम अपनी पत्नी हिना के साथ बाइक पर सवार होकर बिराल की ओर जा रहा था। पुसार-बिराल मार्ग पर दोघट गांगनौली के बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित जुबैर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने बताया कि तहरीर आई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक फिसलने से युवक घायल
चांदीनगर। रटौल निवासी नाजिम व जुबैर किसी काम से लोनी जा रहे थे। वे रटौल-लोनी मार्ग पर तिगरी मोड़ के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।