फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bijnor: Fireworks factory caught, one accused arrested

बिजनौर : तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ बने हुए और 14 अधबने तमंचे हुए बरामद

Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव में तमंचों की डिमांड बढ़ जाती है। एक तमंचा पांच से दस हजार रुपये तक बेच रहा था।

विज्ञापन
Bijnor: Fireworks factory caught, one accused arrested
चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुुनाव को लेकर बरती जा रही सख्ती के बीच बिजनौर पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी तमंचा बनाते हुए पकड़ा गया है। जिसके पास से आठ बने हुए और 14 अधबने तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को एसपी डॉ. धर्मवीर  सिंह ने तमंचा फैक्टरी के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांदपुर रोड पर गांव मुबारकपुर के पास बाग के खंडहर में दबिश दी। खंडहर में तमंचा बनाते हुए उस्मान निवासी झलरा थाना शहर कोतवाली को पकड़ लिया। मौके से आठ बने तमंचे, 14 अधबने तमंचे, चार कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव में तमंचों की डिमांड बढ़ जाती है। एक तमंचा पांच से दस हजार रुपये तक बेच रहा था। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर किस किस को तमंचे बेचे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज ने आरोपी को मौके से पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed