{"_id":"6123d1f58ebc3e5fa21d3273","slug":"bhakiyu-tomar-made-jiwana-toll-plaza-free-for-half-an-hour-baghpat-news-mrt553033929","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू (तोमर) ने आधा घंटा कराया टोल फ्री, टोल प्लाजा पर धरना देकर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू (तोमर) ने आधा घंटा कराया टोल फ्री, टोल प्लाजा पर धरना देकर हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने व दाम बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू (तोमर गुट) ने जिवाना टोल प्लाजा को टोल फ्री कराकर धरना दिया। वहां करीब दो घंटे तक किसानों ने हंगामा किया। वहां पहुंचे एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू नैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिवाना टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने टोल फ्री कराकर प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान करीब आधा घंटा टोल फ्री रहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर फौजी ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। न ही गन्ना मूल्य बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यूनियन का कोई भी कार्यकर्ता टोल नहीं देगा। उनसे टोल वसूलने पर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नीटू नैन ने कहा कि जिवानी गेट पर कट और लोकल लोगों के लिए टोल पर छूट होनी चाहिए। टोल प्लाजा के पास यू टर्न से गमलों को हटाया जाए। इनसे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि जिवाना टोल प्लाजा और किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन चार सितंबर को एसपी का घेराव कर मांगे रखेगी। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व सीओ आलोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को शांत कर धरना समाप्त कराया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। वहीं, समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर सिंह, विशाल बालियान, शादाब कुरैशी, सहदेव, विनित, जसवीर, अशोक कुमार जिला संगठन मंत्री व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।