{"_id":"589a09cc4f1c1bc055379805","slug":"began-a-three-day-national-art-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागपत के एसपीसी डिग्री कालेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एनके तनेजा को सम्मानित करते कालेज पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के पृथ्वी भवन स्वर्गीय कालूराम प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कहा प्रदर्शनी उभरते हुए आर्टिस्टों के लिए बागपत में एक अच्छा प्लेटफार्म है। ग्रामीण आंचल के कलाकार यहां अकर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कॉलेज ने एक शानदार कार्यक्रम आयोजित करके आर्टिस्टों के लिए एक नई पहचान दी।
उन्होंने कहा कॉलेज देश और प्रदेश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाए. यह मेरी शुभकामना है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, एमएम कॉलेज खेकड़ा के प्राचार्य डॉ. रमाशंकर सिंह, प्राचार्य पिंटू मिश्रा, कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष सत्यपाल चौहान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस दौरान कॉलेज की प्रबंध समिति ने कुलपति प्रो. एनके तनेजा को स्मृति चिह्न, पुष्प और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदर्शनी में डॉ. महावीर सिंह, डॉ. नील गुप्ता, डॉ. गीता राणा, डॉ. रामबली प्रजापति, किरण पुंडीर, डॉ. नीतू वशिष्ठ को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें डॉ. अमृतलाल, डॉ. उमाशंकर, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. पंकज, डॉ. किशोर, डॉ. पूनम चौहान, सुनील कुमार, गुरदास आदि मौजूद रहे।