Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers gathered information about modern farming at the agricultural fair.

Baghpat News: कृषि मेले में किसानों ने आधुनिक खेती की जानकारी ली

Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered information about modern farming at the agricultural fair.
फोटो- 12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली क्षेत्र के किसानों ने मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ. प्रदीप सहरावत के नेतृत्व में किसानों का यह दल मेले में पहुंचा। किसानों ने वहां विभिन्न कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों और नई तकनीकों के बारे में जानकारी ली। मेले में कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई कंपनियों ने स्टॉल लगाए थे। इन स्टॉलों पर उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक और आधुनिक कृषि यंत्र प्रदर्शित किए गए। नवीन कृषि तकनीकों की भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी फसलों की बोआई के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने उन्नत प्रजातियों के चयन, बीज उपचार और संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed