Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR registered against father-daughter for fraud

Baghpat News: धोखाधड़ी करने पर पिता-पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against father-daughter for fraud
-नया सुभानपुर के किसान की जमीन को फर्जीवाड़ा करके बेटी के नाम रजिस्ट्री कराने का मामला
विज्ञापन

- न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नया सुभानपुर गांव निवासी किसान संजय त्यागी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को बालकिशन त्यागी और उसकी बेटी विनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संजय त्यागी ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने बालकिशन त्यागी समेत अन्य के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था, जो अभी विचाराधीन है। आरोप है कि वर्ष 2024 में बालकिशन त्यागी ने उसी प्लॉट की दानपत्र से अपनी बेटी विनीता के नाम रजिस्ट्री कर दी। संजय त्यागी के अनुसार बालकिशन के पास उस प्लॉट का अधिकार नहीं था। उन्होंने फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया है। जब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

संजय त्यागी का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को दबा दिया था। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनींद्रपाल सिंह ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। इस संबंध में सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed