फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Basic Education Minister honored four teachers for innovation

Baghpat News: चार शिक्षकों को नवाचर के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Sat, 28 Oct 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Basic Education Minister honored four teachers for innovation
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद के अंतर्गत अलीगढ़ में शिक्षकों की दो दिवसीय निपुण कार्यशाला हुई, जिसमें बागपत के चार शिक्षकों ने भाग लेकर अपने नवाचार प्रस्तुत किए। कार्यशाला में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने जिले के शिक्षकों को सम्मानित किया।

बेसिक शिक्षाधिकारी आकांक्षा रावत ने बताया कि कार्यशाला में जिले से प्राथमिक विद्यालय धनौरा सिल्वर नगर-एक के शिक्षक जितेंद्र कुमार, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसाना की शिक्षिका ज्योति सागर, प्राथमिक विद्यालय कहरका से प्रधानाध्यापक आलोक कुमार गौड़ और प्राथमिक विद्यालय सिंघावली अहीर-तीन की नीतू यादव ने शैक्षिक अनुभव, नवाचारों और विद्यालय को निपुण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। इस पर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने प्राथमिक विद्यालय सरूरपुर कलां-2 की राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका रीना रानी के किसी कारण से वहां उपस्थित नहीं होने के कारण प्रमाण पत्र साथी शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed