फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut-Badka road has turned into potholes, risk of accidents has increased

Baghpat News: बड़ौत-बड़का मार्ग गड्ढों में तब्दील, हादसों का खतरा बढ़ा

Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Baraut-Badka road has turned into potholes, risk of accidents has increased
बड़ौत। बड़ौत-बड़का मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया, जिस पर जलभराव होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

डेढ़ किलोमीटर लंबे बड़ौत-बड़का मार्ग से रोजाना बड़का, हिलवाड़ी, गुराना, धनौरा, पुटठी, वाजिदपुर, अमीनगर सराय, बडावद, बिजवाड़ा समेत दस से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कालेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दो प्राइमरी पाठशाला व एक इस्लामिया मदरसा भी स्थित र्है, जिनमें पढ़ने वाले आने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों ने बताया कि पिछले दो साल से मार्ग की हालत खराब है। मार्ग में बने गड्ढे और जलभराव से आए दिन हादसे हाेते रहते हैं। नगर पालिका से मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं।
विज्ञापन




---

-मार्ग से जुड़ी कई कालोनियों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही समस्या का समाधान कराना चाहिए। --खालिद
विज्ञापन
विज्ञापन



- मार्ग में बने गड्ढे और जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे रास्ते की हालत देखकर स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। --अशोक शर्मा


----

वर्जन
- कस्बे में इस समय पाइप लाइन बिछाए जाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। पाइप लाइन का कार्य पूरा होने के बाद ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
- मनोज रस्तोगी, ईओ नगर पालिका बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed