फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Youth murdered by hitting him with iron rod in Kheda Islampur

Baghpat: खेड़ा इस्लामपुर में युवक की लोहे की रॉड मारकर की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 25 Oct 2023 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Oct 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Youth murdered by hitting him with iron rod in Kheda Islampur
मृतक सचिन का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

बड़ौत के खेड़ा इस्लामपुर गांव में मंगलवार रात तीन लोगों ने मारपीट करते हुए एक युवक के सीने में लोहे की राड मार दी। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खेड़ा इस्लामपुर गांव में मंगलवार की रात सचिन।(21) पुत्र राजवीर खेत से लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही तीन लोग मिले और किसी बात विवाद को लेकर तीनो ने सचिन के साथ मारपीट करते हुए उसके सीने में लोहे की राड मार दी, जिसके बाद सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सचिन के चचेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि घटना के बाद सचिन को चिंताजनक हालत में बड़ौत के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जितेंद्र ने हत्या का आरोप गांव के ही एक परिवार के तीन लोगों पर लगाया है। उधर, गांव में चर्चा है कि एक युवक पटाखे छुड़ा रहा था, जिसका सचिन ने विरोध किया, इसी बात को लेकर सचिन के साथ मारपीट की गई है।

इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि सचिन के परिजनों की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई में तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed