फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Young man forced into marriage, beaten at a panchayat meeting after seeking divorce papers

बागपत: पहले जबरन निकाह कराया, तलाक के कागज बनवाने पर पंचायत में की पिटाई; फिर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 22 Sep 2026 09:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 22 Sep 2026 09:37 PM IST
सार

हरचंदपुर गांव के आरिश पर युवती को गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए जबरन शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों कचहरी तलाक लेने पहुंच गए, तो पंचायत बुलाकर आरिश और उसकी बहन को पीटा गया। इसके कुछ देर बाद आरिश का शव घर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Young man forced into marriage, beaten at a panchayat meeting after seeking divorce papers
आरिश की फाइल फोटो और पंचायत में तलाक के कागजात फाड़ता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के हरचंदपुर गांव में जबरन निकाह कराने और पंचायत में पिटाई किए जाने के बाद आरिश (22) का शव सोमवार रात घर में फंदे पर लटका मिला। उसका 12 दिन पहले निकाह कराया गया था। सोमवार को कचहरी में पहुंचकर आरिश व युवती ने अलग रहने की इच्छा जताते हुए तलाकनामा तैयार कराया। इसका पता चलने पर शाम को गांव में पंचायत बैठ गई और वहां कुछ लोगों ने उसकी व छोटी बहन की पिटाई कर दी। उसके बाद शव फंदे पर लटका मिला, जिसकी हत्या का शक भी परिजन जता रहे हैं।
विज्ञापन

 

Baghpat: Young man forced into marriage, beaten at a panchayat meeting after seeking divorce papers
तलाक के लिए तैयार किया गया समझौतानामा। - फोटो : अमर उजाला
जीजा सलीम ने बताया कि कुछ समय पहले उसके साले आरिश का रिश्ता सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हो गया था। इसके बारे में परिवार और गांव के लोगों को भी बताया गया। आरोप लगाया कि तभी परिवार में बहन लगने वाली युवती के साथ उसके संबंध होने व उस युवती के गर्भवती होने की बात कहते हुए पंचायत की गई। पंचायत में आरिश को जेल भिजवाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Young man forced into marriage, beaten at a panchayat meeting after seeking divorce papers
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि युवती के परिवार वालों और गांव के लोगों ने दो पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आरिश पर निकाह करने का दबाव बनाया और आठ सितंबर को दोनों का जबरन निकाह करा दिया। उनके अनुसार, निकाह से आरिश और युवती दोनों में कोई खुश नहीं था, दोनों एक-दूसरे से तलाक चाहते थे। 
 
विज्ञापन

सलीम ने बताया कि सोमवार को आरिश और युवती कचहरी पहुंचे, जिन्होंने एक अधिवक्ता के साथ मिलकर तलाकनामा तैयार कराकर उसपर हस्ताक्षर किए। जिसकी वीडियो भी बनाई गई। इस तलाकनामे के फोटो व वीडियो वकील व आरिश के परिजनों के पास मौजूद हैं। तलाकनामा तैयार कराने की जानकारी जैसे ही युवती के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने शाम को गांव के कुछ लोगों को बुलाकर पंचायत कर दी। 
 

आरोप लगाया कि पंचायत में तलाकनामा मंगवाकर फाड़ दिया गया और आरिश को पांच लाख रुपये देने के बाद तलाक मिलने का फरमान सुनाया गया। इस पर आरिश ने ढाई लाख रुपये देने के लिए भी कहा, लेकिन लोग पांच लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि पंचायत में आरिश और उसकी बहन की पिटाई भी की गई। पिटाई होने के बाद आरिश अपने कमरे में चला गया। सोमवार रात करीब दो बजे पंखे पर रस्सी से बनाए गए फंदे पर उसका शव लटका देख परिजनों ने शोर मचा दिया। आरिश की मौत होने की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
 

मुंबई से पिता के आने पर उठेगा आरिश का जनाजा
आरिश अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करता था। आरिश के पिता नदीम मुंबई में टावर लगाने का काम करते हैं, जो पिछले काफी समय से मुंबई में ही हैं। आरिश की मौत होने का पता चलते ही नदीम ट्रेन में बैठकर वापस चल दिए, जो बुधवार को गांव पहुंचेंगे। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए, लेकिन सुपुर्द ए खाक नहीं किया। अब बुधवार को उसके पिता के आने के बाद ही आरिश का जनाजा उठेगा।
 

हत्या का शक भी जताया गया
सलीम ने बताया कि आरिश का शव फंदे पर लटका हुआ था तो उसके हाथ पीछे की तरफ थे, जैसे वह बंधे हुए हों। उनका कहना है कि आरिश ने आत्महत्या की है तो उसके हाथ इस तरह पीछे कैसे थे, जो बड़ा सवाल है। उनका दावा है कि आरिश के साथ कमरे में युवती भी थी। उन्होंने आरिश की हत्या का शक भी जताया।
 

दो गुटों में बंटे ग्रामीण
हरचंदपुर गांव में सोमवार शाम हुई पंचायत में सैकड़ों लोग शामिल हुए। आरिश की मौत होने के बाद गांव के लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट के लोग पूरे प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं तो दूसरे गुट के लोग आरिश के परिवार वालों को समझाकर मामला निपटाने में लगे हुए हैं।

ये बोलीं सीओ
प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या करना सामने आया है। मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
- सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, मौत से पहले बोली- नहीं रह सकती तेरे बिना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed