{"_id":"66d9e4badfe56b893b0f00a3","slug":"baghpat-woman-who-went-to-collect-fodder-was-murdered-by-slitting-her-neck-dead-body-found-lying-in-field-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: चारा लेने गई महिला की गर्दन रेतकर हत्या, गांव में तलाश रहे थे बच्चे, खेत में पड़ा था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: चारा लेने गई महिला की गर्दन रेतकर हत्या, गांव में तलाश रहे थे बच्चे, खेत में पड़ा था शव
Thu, 05 Sep 2024 10:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:36 PM IST
सार
खेत में 55 साल की महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालैनी के मतानतनगर गांव के जंगल में चारा लेने गई फैय्याजन (55) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मतानतनगर गांव के रहने वाले इमरान ने बताया कि वह और उसके तीन भाई बाहर रहकर काम करते हैं, जबकि मां फैय्याजन गांव में अकेली रहती थीं। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मां पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गई थी। शाम करीब सात बजे पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर राहगीरों को श्मशान घाट के समीप उसकी मां फैय्याजन का शव पड़ा मिला, जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। राहगीरों ने प्रधान को बताया और प्रधान ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी एनपी सिंह, सीओ प्रीता और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
मां का इंतजार कर वापस चला गया था बेटा
इमरान ने बताया कि दौझा गांव में वह अपनी सुसराल में रहकर काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर अपने बच्चों के साथ मां को खर्चे के रुपये देने आया था, लेकिन मां नहीं मिली। उसने गांव के आसपास मां को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। काफी इंतजार करने के बाद वह वापस चला गया। जिसके बाद हत्या होने की जानकारी मिली।
इमरान ने बताया कि दौझा गांव में वह अपनी सुसराल में रहकर काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर अपने बच्चों के साथ मां को खर्चे के रुपये देने आया था, लेकिन मां नहीं मिली। उसने गांव के आसपास मां को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। काफी इंतजार करने के बाद वह वापस चला गया। जिसके बाद हत्या होने की जानकारी मिली।