फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wife stabs husband with scissors in his eyes when he asks for tea, gets injured,

Baghpat: पति को चाय मांगना पड़ा महंगा, पत्नी ने आंख में घोंप दी कैंची, हुआ घायल, थाने पहुंचा मामला

Wed, 27 Dec 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Dec 2023 04:18 PM IST
सार

बागपत जनपद में एक युवक को अपनी पत्नी से नाराजगी के बीच चाय की फरमाइश करना महंगा पड़ गया। पत्नी ने पति की आंख में कैंची घोंप दी। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Wife stabs husband with scissors in his eyes when he asks for tea, gets injured,
घायल युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ौत के बड़ौली रोड गली नंबर छह में रहने वाले एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घौंप दी और सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से घर से फरार हो गई। युवक को सीएचसी से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बड़ौली रोड निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी।

विज्ञापन

बुधवार को जब युवक ने अपनी पत्नी से चाय मांगी, तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे के अंदर चली गई। थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में कैंची घौंपी गई। इससे अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी व बच्चे उधर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से युवक की पत्नी घर से फरार हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति व पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती है, तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई व भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी, फिलहाल युवक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed