फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: two injured after Four brothers struggle for not paying electricity bill

बागपत: बिजली बिल जमा न कराने पर चार भाइयों में संघर्ष, दो घायल 

Fri, 26 Mar 2021 01:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Mar 2021 01:36 AM IST
सार

  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
  • परिवार पर है घर और ट्यूबवेल पर पांच लाख रुपये का बिल बकाया 

विज्ञापन

विस्तार

बागपत के बड़ौत में  गुरूवार को बिजरौल गांव में गुरूवार दोपहर ट्यूबवेल और घर का बकाया बिजली बिल जमा न करने को लेकर चार भाइयों में संघर्ष हो गया। चाराें ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के आने से पूर्व दो अन्य भाई फरार हो गए।  पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घायलों में जितेंद्र व बालेंद्र पुत्रगण जगपाल बिजरौल गांव के रहने वाले है। घायलों ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उनके घर और ट्यूबवेल पर पांच लाख रुपये का बकाया बिल दर्शाया गया है। कई बार लिखित व मौखिक शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


ऐसे में बकाया बिल जमा करने को लेकर जब भी परिवार मेें बातचीत चलती, सभी भाई एक-दूसरे पर टाल देते। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को चारों भाइयों के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। सभी ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जितेंद्र व बालेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed