फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The paw of a leopard which had gone out for hunting got caught in a trap, it growled at the villagers

Baghpat: सुबह से शाम तक वनकर्मियों को छकाता रहा तेंदुआ... पकड़ा, भागा, फिर पकड़ा, देखें वीडियो

Sun, 27 Oct 2024 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Oct 2024 05:42 PM IST
सार

बरनावा के गांव में शिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए शिकंजा लगा रखा था। इसमें तेंदुए का पंजा फंस गया। वन विभाग कर्मियों की आंखों के सामने ही तेंदुआ भाग गया। कुछ घंटे बाद तेंदुए को फिर से पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
Baghpat: The paw of a leopard which had gone out for hunting got caught in a trap, it growled at the villagers
शिकंजे में फंसकर जमीन पर पड़ा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत नगर गांव के जंगल में एक तेंदुआ शिकारी के जाल में फंस गया। पता चलने की ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को देखकर तेंदुआ गुर्राता रहा। किसी में भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई, जबकि उसका पंजा शिकंजे में फंसा हुआ था। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन तेंदुआ भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

 

Baghpat: The paw of a leopard which had gone out for hunting got caught in a trap, it growled at the villagers
तेंदुए को रेस्क्यू करने ेके लिए जाल तैयार करती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
बरनावा क्षेत्र के जंगल में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों में भय का माहौल है। बरनावा व संतनगर गांव के जंगल के बीच में स्थित बरनावा निवासी किसान नरेश के खेत में रविवार तड़के शिकारियों द्वारा लगाए गए खटके में तेंदुए का पंजा फंस गया। पता लगते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: The paw of a leopard which had gone out for hunting got caught in a trap, it growled at the villagers
पिंजरे में फंसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर वनरक्षक संजय कुमार, शिवम और अंकित मलिक के अलावा बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  तेंदुए को वन विभाग के पिंजरे में डालने में रेस्क्यू टीम जुट गई। 
डीएफओ बागपत राजेश कुमार ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मगर जब उसका रेस्क्यू शुरू किया गया तो वह शिकंजे से निकलकर भाग गया। करीब तीन घंटे बद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed