{"_id":"64da14a8ea6f1cea930beea5","slug":"baghpat-snake-reached-the-puramahadev-temple-and-went-back-after-touching-the-shivling-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत नजारा: पुरामहादेव मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचा सांप, शिवलिंग को छूकर वापस गया, देखने के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत नजारा: पुरामहादेव मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचा सांप, शिवलिंग को छूकर वापस गया, देखने के लिए लगी भीड़
Mon, 14 Aug 2023 05:19 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:19 PM IST
सार
Baghpat News : ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। बताया गया कि मंदिर में गर्भ गृह में अचानक से एक सांप पहुंच गया। वहीं, शिवलिंग को छूकर सांप वापस चला गया।
विज्ञापन
पुरामहादेव मंदिर में गर्भ गृह में पहुंचा सांप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बालैनी में पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को गर्भ गृह में सांप पहुंच गया जो शिवलिंग को छूकर वापस चला गया। वहीं, सोमवार को मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के पहुंचे श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बागपत में शॉर्ट सर्किट से चौधरी फोम हाउस में लगी आग, एक करोड़ का सामान नुकसान
विज्ञापन
पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। मंदिर में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में सोमवार को लगभग पौने दस बजे अचानक से सांप पहुंच गया जो शिवलिंग को छूने के बाद गर्भ गृह से वापस चला गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में अलग-अलग जगह पकड़े गए दो गुलदार, हमले से वन विभाग का चालक गंभीर रूप से जख्मी
उन्होंने बताया कि सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की गई।