फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two henchmen caught at different places in Bijnor, forest department driver seriously injured in the attack

UP: बिजनौर में अलग-अलग जगह पकड़े गए दो गुलदार, हमले से वन विभाग का चालक गंभीर रूप से जख्मी

Mon, 14 Aug 2023 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Aug 2023 09:32 AM IST
सार

बिजनौर के धामपुर और अफजलगढ़ ब्लॉक इलाके से अलग-अलग गुलदार पकड़े गए हैं। गांव मोहड़ा में गुलदार ने पकड़ने के दौरान चालक पर हमला कर जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन
Two henchmen caught at different places in Bijnor, forest department driver seriously injured in the attack
गुलदार पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर इलाके के गांव मोहड़ा में एक गली में घुसे गुलदार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पिंजड़े में कैद कर लिया। जब गुलदार को जाल डालकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था, गुलदार ने हमला कर वन विभाग के एसडीओ के चालक सुनील कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान रानी बाग चौकी के प्रभारी संदीप शर्मा ने गुलदार पर लाठी डंडे बरसा कर किसी तरह चालक सुनील कुमार को बचाया। सुनील के हाथ और चेहरे पर गंभीर जख्म हैं। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े जाने के बाद गुलदार को वन विभाग की टीम के साथ ले गई। 
विज्ञापन


गांव मोहड़ा में रविवार देर रात करीब 11:00 बजे एक गुलदार रेलवे लाइन के निकट एक गली में जाकर छिप गया। जैसे ही गुलदार को गांव के लोगों ने देखा तो अफरातफरी  मच गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस, वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ ही देर के बाद रेंजर गोविंद गंगवार भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलदार को पकड़ना का प्रयास किया, लेकिन गुलदार के आक्रामक स्वभाव को देख किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। इस दौरान गांव के लोग  मकान की छतों पर  जमा हो गए। काफी देर तक घेराबंदी के बाद जब वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार को जाल में फंसा कर पकड़ने का प्रयास किया तो गुलदार ने चालक सुनील कुमार पर हमला कर दिया। 
 

इसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार पर जाल डालकर उसे फंसा लिया। फिर पिंजड़े में कैद कर अपने साथ ले गए। धामपुर तहसील क्षेत्र में अब तक पांच गुलदार पकड़े जा चुके हैं।

महसनपुर में लगे पिंजड़े में फंसा गुलदार
उधर, अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव महसनपुर में लगे पिंजड़े में गुलदार फंस गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को सुरक्षित केरीपुर जंगल ले गई है। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणो सहित वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

 

गांव महसनपुर में गुलदार लगातार देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणो की मांग पर वन विभाग ने गांव में दो पिंजड़े लगाए थे। सोमवार को गुलदार साहब सिंह के खेत के पास लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी।

 

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित केहरीपुर जंगल ले गई। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ा गया गुलदार नर है। उसकी उम्र करीब सात से आठ वर्ष है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed