फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Robber running away after seeing police team checking, injured in encounter

Baghpat: चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर भाग रहा लुटेरा मुठभेड़ में घायल, दर्ज हैं कई मुकदमे

Wed, 18 Jan 2023 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Jan 2023 12:56 PM IST
सार

बागपत पुलिस ने बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Robber running away after seeing police team checking, injured in encounter
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में चेकिंग कर रही एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम को देखकर बुलेट बाइक सवार एक लुटेरा भागने लगा। जो बिजलीघर के बराबर से मेरठ की तरफ से  भागने लगा।  जिसने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम चमरावल रोड पर  चेकिंग कर रही थी। तभी बुलेट बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक वहां पहुंचा। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन संदिग्ध भागने लगा। जो बिजलीघर के बराबर से मेरठ रोड पर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने बाइकसवार बदमाश का पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मुकाबले का आज दूसरा दिन, यूपी टीम की दमदार शुरुआत, देखें-ताजा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइकसवार बदमाश घायल हो गया। सीओ ने बताया कि घायल फिरोज निवासी हुसैनपुर कलां मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर एक तमंचा कारतूस और बुलेट बाइक बरामद की गई। जिस पर लूट, जानलेवा हमला करने के दस मुकदमे दर्ज है और जानलेवा हमला करने के मुकदमे में फरार चल रहा था। जिसके न्यायालय ने कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed