{"_id":"6409ae76a0c6784aca0f8925","slug":"baghpat-police-police-presented-an-example-of-humanity-newborn-calf-was-introduced-to-the-mother-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat Police: पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, चार घंटे की मशक्कत के बाद नवजात बछड़े को मां से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat Police: पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, चार घंटे की मशक्कत के बाद नवजात बछड़े को मां से मिलवाया
Thu, 09 Mar 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश कर गोवंश के शिशु को कुत्तों से बचाकर उसकी मां से मिलवाया पुलिस के इस कार्य की हर तरफ सराहना की जा रही है
विज्ञापन
गोवंश के साथ के साथ पुलिस
- फोटो : amr ujala
विस्तार
बागपत के रटोल-ढिकौली मार्ग के समीप आम के बाग में एक गोवंश ने बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद गोवंश कहीं चली गई। इसके बाद कुत्ते गोवंश के शिशु को परेशान करने लगे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने रात में ही शिशु की मां को ढूंढना शुरू किया और आखिरकार पुलिस को सफलता मिली, पुलिस ने बिछड़े हुए बच्चे को उसकी मां से मिलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा रटोल चौकी पर एक बाइक सवार राहगीर ने सूचना दी कि पेट्रोल पंप के सामने स्थित आम के बाग में एक गोवंश ने शिशु को जन्म दिया है। बछड़े को जन्म देकर उसकी मां कहीं चली गई है। इससे बछड़ा अपनी मां से बिछड़ गया है। वहीं कुत्ते नवजात गोवंश को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता
राहगीर की सूचना पाकर रटोल चौकी इंचार्ज प्रियव्रत आर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और नवजात गोवंश को गोदी में उठाकर उसकी मां से मिलाने के लिए जंगलों में तलाश करना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार रटोल, लहचोडा, गाना सिंगोली आदि गांव के जंगलों में चार घंटे की मशक्कत के बाद रटौल पुलिस बछड़े की मां को ढूंढ पाई और पुलिस ने नवजात गोवंश को उसकी मां से मिला दिया। वहीं रटौल पुलिस के इस कार्य की ग्रामीणों ने काफी सराहना की है।