{"_id":"64c9023881c7d443400884e3","slug":"baghpat-painful-death-of-two-friends-riding-bike-due-to-collision-of-tempo-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुझे दो घरों के चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुझे दो घरों के चिराग
Tue, 01 Aug 2023 06:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Aug 2023 06:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार दोपहर बाद हुए एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा टेंपो की टक्कर से हुआ। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागपत जनपद में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यहां फैजपुर निनाना गांव से सरूरपुरकलां गांव की तरफ जा रहे दो दोस्तों की बाइक में टैम्पों ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों दोस्तों क मौत हो गई। जिससे फैजपुर गांव में मातम पसर गया।
फैजपुर निनाना गांव के रहने वाला भूरा उर्फ वीरेंद्र (35) और ब्रह्मपाल (35) मंगलवार शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर सरूरपुरकलां गांव जा रहे थे। बताया कि जैसे ही दोनों फैजुल्लापुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे टैम्पों ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार भूरा उर्फ वीरेंद्र और ब्रह्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे में दो युवकों की मौत होने पर फैजपुर निनाना गांव के प्रधान समेत अन्य ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।