{"_id":"605330ed2e5b0a45f41be4d3","slug":"baghpat-news-sadhvi-prachi-says-loudspeakers-should-be-unloaded-from-mosques","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची का बड़ा बयान: बोलीं- मस्जिदों से उतारे जाएं लाउडस्पीकर, बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी प्राची का बड़ा बयान: बोलीं- मस्जिदों से उतारे जाएं लाउडस्पीकर, बताई ये बड़ी वजह
Thu, 18 Mar 2021 04:22 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी प्रार्ची ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। बुधवार रात को बागपत पहुंचीं साध्वी प्राची ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इलाहाबाद में चल रहे लाउडस्पीकर प्रकरण पर कहा कि यह बात जायज है। मस्जिदों में नमाज होनी चाहिए, लेकिन इन पर जो लाउडस्पीकर बजते हैं, उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
बताया गया कि वह शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। उन्होंने कहा, जमाना बदल रहा है लोग देर रात तक कामकाज करते हैं। छात्र भी आधी रात तक पढ़ाई करते हैं। ऐसे में लाउडस्पीकर बजने से सभी लोग आधी नींद में ही जाग जाते हैं, इसलिए लाउडस्पीकर से लोगों को दिक्कत होती है। इसलिए इनका हटना जरूरी है। शासन-प्रशासन को इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि राहुल बाबा घंटा बजा रहे हैं और ममता दीदी भगवान का नाम ले रही हैं। वास्तव में यही है नवभारत का निर्माण। यह भी कहा कि जो लोग राम का नाम लेने से परहेज करते थे वे अब रामनाम के सहारे ही सत्ता पाने की जुगत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फैक्टरी में छापा, भारी मात्रा में बरामद हुई प्रतिबंधित दवाइयां, देखिए तस्वीरें
साध्वी ने यह भी कहा कि देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे न केवल भूखमरी बढ़ रही है बल्कि बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर एक अच्छी पहल कर देनी चाहिए। यह पहल उत्तर प्रदेश से हो तो बेहतर है। आने वाले समय में जनसंख्या ही सबसे बड़ी समस्या बनने जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/