फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Fire at tent Bhakiyu Ambavata protest site, expressed anger

Baghpat News: भाकियू अम्बावता के धरनास्थल पर लगाई आग, रोष जताया

Sun, 07 May 2023 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 May 2023 11:13 AM IST
सार

बागपत जनपद के घिटौरा गांव में यूपीएसआईडीसी के खिलाफ चल रहे भाकियू के धरनास्थल पर अज्ञात तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। बता दें कि भाकियू अंबावत का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। वहीं धरनास्थल पर आग लगाने से किसानों में रोष फैल गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Baghpat News: Fire at tent Bhakiyu Ambavata protest site, expressed anger
धरनास्थल पर लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में घिटौरा गांव में यूपीएसआईडीसी के खिलाफ चल रहे भाकियू अम्बावता के अनिश्चितकालीन धरने के टैंट में आग लगा दी गई। जिस पर भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने बैठक का रोष जताया और टैंट जलरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर कमिश्ररी का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने बता या कि यूपीएसआईडीसी के खिलाफ भाकियू अम्बावता गुट का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर टैंट लगाने के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: World Athletics Day: संसाधन कम, इरादे मजबूत... सफलता के शिखर पर एथलीट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार रात कुछ लोगों ने धरनास्थल पर लगे टैंट में आग लगा दी। जिससे टैंट और उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया। सुबह होने पर उन्हें टैंट में आग लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद धौलीप्याऊ पर बैठक कर भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और पुलिस को शिकायत देकर आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे और उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कमिश्ररी का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed