फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: A girl married her lover after conversion, now both going to Haridwar to take Kanwar

गजब का इश्क है: युवती ने पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर मंदिर में रचाई शादी, अब हरिद्वार से कांवड़ ला रहे दोनों

Tue, 11 Jul 2023 09:29 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 09:29 AM IST
सार

Baghpat News : प्यार में किसी भी हद तक चले जाना ही प्यार है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि बागपत की एक युवती ने ऐसा ही कर के दिखा दिया। युवती ने पहले धर्म परिवर्तन किया और फिर प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद दोनों कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार चले गए।

विज्ञापन
Baghpat News: A girl married her lover after conversion, now both going to Haridwar to take Kanwar
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में धर्म परिवर्तन का मामला सामना आया है। इतना ही नहीं युवती ने पहले धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी से विवाह किया और फिर दोनों कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


पड़ोस के गांव के युवक से किया प्रेम विवाह
अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने धर्म परिवर्तन करके पड़ोस के गांव के युवक से प्रेम-विवाह कर लिया। दोनों ने सोमवार को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी करके परिजनों को शादी के प्रमाण पत्र भेज दिया। बताया जा रहा है कि शादी करने के बाद दोनों हरिद्वार कांवड़ लेने चले गए हैं।

विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र के युवक का पड़ोस के गांव की रहने वाली दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम-प्रसंग था। युवती ने सोमवार सुबह को पहले धर्म परिवर्तन किया और उसके बाद दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह का पंजीकरण कराने के बाद दोनों बाइक से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। 

यह भी पढ़ें: जज्बे का सलाम: भक्ति-देशभक्ति का दिखा अनूठा संगम, शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगाए कांवड़ लाया विजय हिंदुस्तानी

इस बारे में दोनों ने अपने घर फोन करके बताया। उधर, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कोशलेंद्र यादव का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed