{"_id":"64abefc1500f7753f109fecf","slug":"devotion-and-patriotism-seen-in-kanwar-vijay-hindustani-brought-kanwar-by-pinning-51-tricolors-on-his-body-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज्बे का सलाम: भक्ति-देशभक्ति का दिखा अनूठा संगम, शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगाए कांवड़ लाया विजय हिंदुस्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बे का सलाम: भक्ति-देशभक्ति का दिखा अनूठा संगम, शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगाए कांवड़ लाया विजय हिंदुस्तानी
Mon, 10 Jul 2023 05:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:37 PM IST
सार
आस्था और भक्ति से सराबोर कांवड़ यात्रा में अनोखे रंग नजर आने लगे हैं। सोमवार को हरिद्वार से जल लेकर आते हुए कांवड़ियों के बीच भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगाए शहीद भगतसिंह की फोटो के साथ कांवड़ लेकर जाते हुए युवक को जिसने भी देखा उसी ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली।
विज्ञापन
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा पथ पर कांवड़िएं शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे हैं। भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम भी देखने को मिल रहा है। शामली का कांवड़ियां देश के सैनिकों के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचा। कांवडिए ने अपने शरीर पर पिन से 51 तिरंगे भी लगा रखे हैं। माहौल भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
शामली जिले के गांव भारसी निवासी कांवड़ियां विजय हिंदुस्तानी हरिद्वार से गंगाजल लेकर सोमवार को शिव चौक पर पहुंचा। विजय ने अपने शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगा रखे और देश के शहीद सैनिकों के नाम भी गुदवा रखे हैं। विजय का कहना है कि वह केवल देश के सैनिकों के लिए कांवड़ लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
भगवान शिव से उसकी यही मनोकामना है कि देश का एक भी जवान शहीद ना हो, क्योंकि जब भी कोई जवान शहीद होता है, तो उसके परिवार पर पहाड़ सा टूट जाता है। सैनिकों के लिए वह 31 लीटर जल लेकर आया है।
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
पालने में जल रखकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें उसने आगे की तरफ शहीद भगत सिंह की तस्वीर भी लगा रही है। उसका कहना है कि शरीर पर तिरंगे गुदने की वजह से वह कंधों पर जल नहीं उठा सकता है।
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
विजय ने बताया कि वह पुरा महादेव पर जलाभिषेक करेगा। इसके बाद शहीद के परिवारों को यह गंगाजल दिया जाएगा। शरीर में पिन लगाने की वजह से उसने टिटनेस की इंजेक्शन भी लगवाने पड़े हैं। रोजाना वह सोने के समय तिरंगे वाले बैच को निकाल देता है, सुबह फिर से लगा लेता है।