फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी किसान की हत्या

Wed, 21 Oct 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। कोताना गांव में किसान प्रमोद (44) की हत्या उसकी ही पत्नी उर्मिला ने अपने प्रेमी बाइक मिस्त्री सिकंदर उर्फ काला से कराई थी। दोनों के बीच अनैतिक संबंधों का प्रमोद को पता चला तो वह इसका विरोध करने लगा। साजिश के तहत सिकंदर ने नलकूप पर प्रमोद को नशे की गोलियां मिलाकर शराब पिलाई। इसके बाद बोतल से सिर पर कई वार करके व गोल घोंटकर हत्या करके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। इस पूरी घटना के बारे में उर्मिला व्हाट्सएप पर अपडेट भी लेती रही। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किसान प्रमोद के मकान के बाहरी हिस्से में दुकान बनी हुई है। वह दुकान गांव के रहने वाले सिकंदर उर्फ काला ने तीन साल से किराये पर ली हुई थी, जिसमें वह बाइकों को ठीक करता था। वर्ष 2024 से प्रमोद की पत्नी उर्मिला और बाइक मिस्त्री सिकंदर के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जब प्रमोद खेत पर और बच्चे पढ़ने के लिए चले जाते थे, तब सिकंदर मकान में चला जाता था। प्रमोद को कई महीने पहले इस बारे में पता चला गया तो वह विरोध करने लगा, इसलिए दोनों ने प्रमोद की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार रविवार की रात को उर्मिला व प्रमोद गांव में रामलीला देखने पहुंचे तो वहां सिकंदर भी आ गया। सिकंदर ने प्रमोद को करीब साढ़े नौ बजे नलकूप पर चलकर शराब पीने के लिए कहा। दोनों वहां चले गए और सिकंदर ने प्रमोद की शराब में नशे की गोलियां मिला दीं। शराब पीते ही प्रमोद को ज्यादा नशा हो गया। तभी सिकंदर ने बोतल से उसके सिर पर कई वार किए और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर करीब 150 मीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

इस घटना को अंजाम देने के बाद सिकंदर दोबारा रामलीला में पहुंचा। वहां से वह उर्मिला के साथ घर चला गया। पुलिस के अनुसार प्रमोद का शव मिलने के बाद सिकंदर सोमवार सुबह को भी घटनास्थल पर पहुंचकर हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। पुलिस ने जब उर्मिला व सिकंदर की कॉल डिटेल निकलवाई तो उनके बीच काफी बातचीत होने को लेकर पूछताछ की गई, जिससे पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। प्रमोद के बेटों अंकुर व आयुष ने पिता की हत्यारोपी मां व उसके प्रेमी के एनकाउंटर की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने रंजिश में अन्य चार पर जताया था हत्या करने का शक
प्रमोद का शव मिलने के बाद भाई विनोद ने गांव के पंकज, राहुल, अंकित और मुकेश पर हत्या करने का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि बच्चों के बीच खेलने को लेकर कई महीने पहले विवाद हो गया था। तब प्रमोद के बीच बचाव कराने पर पंकज ने मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही थी।

अभी मारा है या नहीं, नशे में क्यों नहीं हुआ
पुलिस के अनुसार रामलीला देखते हुए उर्मिला लगातार व्हाट्सएप पर प्रेमी सिकंदर से घटना की जानकारी ले रही थी। जब सिकंदर व प्रमोद शराब पी रहे थे तो उसने सिकंदर से पूछा कि अभी मारा या नहीं। तब सिकंदर ने उसे बताया कि अभी ज्यादा नशे में नहीं हुआ। तब उर्मिला ने पूछा कि नशे में क्यों नहीं हुआ। सिकंदर ने प्रमोद को मारने के बाद भी उर्मिला को मैसेज करके बताया।

वर्जन
किसान प्रमोद की उसकी पत्नी उर्मिला ने साजिश रचकर प्रेमी सिकंदर उर्फ काला से हत्या कराई है। दोनों से अभी पूछताछ की जा रही है।
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed