{"_id":"6ad7c266040fce3f3c0e3e5b","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160937-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे किनारे खड़ी दो बहनों को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे किनारे खड़ी दो बहनों को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
बागपत। पाली गांव में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करने के लिए किनारे पर खड़ी नबिया (6) और उसकी छोटी बहन अलीना (3) को दिल्ली की तरफ से आए ईंट ढोने वाले ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई, जबकि पास में खड़े उनके चाचा अरशद और तीसरी बहन मल्लो ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया तो पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पाली गांव निवासी अरशद ने बताया कि उसके बड़े भाई तालिम की तीनों बेटियां नबिया, अलीना और मल्लो हाईवे के दूसरी तरफ स्थित पेट्रोल पंप के पास अपने ताऊ जावेद के मकान में गई हुई थीं। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह तीनों को लेकर घर जा रहा था। गली से बाहर निकले तो हाईवे पर काफी गाड़ियां जा रही थीं, इसलिए किनारे पर खड़े होकर गाड़ियों के निकलने का इंतजार करने लगे। तभी दिल्ली से आ रहा ईंट ढोने वाला ट्रक उनकी तरफ आने लगा। उसने एक भतीजी मल्लो का हाथ पकड़कर पीछे खींच लिया, जबकि नबिया और अलीना वहीं खड़ी रह गई, जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया।
हादसे के बाद वहां आए लोग दोनों बहनों नबिया और अलीना को उठाकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अरशद ने बताया कि पीछे हटने के कारण वह और तीसरी भतीजी मल्लो ट्रक की चपेट में आने से बच गए। नबिया तीन बहनों में बड़ी और अलीना सबसे छोटी थी। इनके पिता तालिम भट्ठे पर मजदूरी करते हैं, जो कांधला गए हुए थे। बेटियों की मौत का पता चलने पर वह वापस आए। वहीं एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
हाथ पकड़ने के कारण बच गई मल्लो की जान
अरशद ने बताया कि जिस समय वे हाईवे किनारे खड़े होकर गाड़ियों के निकलने का इंतजार कर रहे थे, उस समय उसने मल्लो का हाथ पकड़ रखा था, जबकि अलीना और नबिया पास में अलग खड़ी हुई थीं। ट्रक अपनी तरफ आते देख उसने मल्लो को तो पीछे खींच लिया, लेकिन नबिया व अलीना को नहीं बचा सका। उसका कहना है कि दो कदम पीछे न हटता तो वह भी ट्रक की चपेट में आ जाते।
वर्जन-
दोनों बच्चियों को कुचलने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
-प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी